Aarti Kunj Bihari Ki / आरती कुंज बिहारी जी की

आरती कुंज बिहारी जी की

Document
आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

गले में बैजन्तीमाला, बजावैं मुरलि मधुर बाला॥

श्रवण में कुंडल झलकाता, नंद के आनंद नन्दलाला की।

गगन सम अंगकान्ति काली, राधिका चमक रही आली॥

लतन में ठाढ़े बनमाली भ्रमर-सी अलक कस्तूरी तिलक।

चंद्र-सी झलक, ललित छबि श्यामा प्यारी की॥

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की

आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

कनकमय मोर मुकुट बिलसैं देवता दरसन को तरसैं॥

गगन से सुमन राशि बरसैं बजै मुरचंग मधुर मृदंग।

ग्वालिनी संग-अतुल रति गोपकुमारी की॥

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की

आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

जहां से प्रगट भई गंगा कलुष कलिहारिणी गंगा॥

स्मरण से होत मोहभंगा बसी शिव शीश जटा के बीच।

हरै अघ-कीच चरण छवि श्री बनवारी की॥

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की

आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

चमकती उज्ज्वल तट रेनू बज रही बृंदावन बेनू॥

चहुं दिशि गोपी ग्वालधेनु हंसत मृदुमन्द चांदनी चंद।

कटत भवफन्द टेर सुनु दीन दुखारी की॥

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की

आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box.